FAQ

सामान्य पृष्ठभूमि जानकारी

इस शॉप में क्या है?

इस शॉप में ओशो की सम्पुर्ण रचनाएँ है|

जिस शैली से ओशो कार्य करतें है वह इस प्रकार है: ओशो अचिंतित वार्तायें देते हैं, इसका मतलब वह प्रश्नों और सूत्रों पर, जो की उन्हें प्रस्तुत किये जातें हैं, या कोई अन्य विषय जो कि उनके सुनने वालों के लिए मूल्यवान हो सकता है पर बहुत ही नैसर्गिक तरीके से बोलते हैं|

ये वार्तायें आमतौर 90 मिनट की अवधि के होते हैं और लगभग सभी अंग्रेजी व्यक्तिगत ऑडियो पुस्तक के रूप में उपलब्ध हैं; अनेक अंग्रेजी वीडियो रिकॉर्डिंग के रूप में भी उपलब्ध हैं| ये वार्तायें फिर लिखकर किताब के रूप में उपलब्ध करवाये जाते हैं - ऐतिहासिक दृष्टि से पेपर प्रिंट में, और अब तेजी से डिजिटल ईपुस्तक प्रारूप में| प्रत्येक वार्ता एक वार्तायों की श्रृंखला का हिस्सा है –प्रत्येक पुस्तक में एक पूरी प्रवचन श्रृंखला सम्मलित होती है, प्रत्येक वार्ता एक अध्याय के रूप में| पुस्तक फिर आम तौर पर कई भाषाओं में अनुवादित की जाती है; वर्तमान में ओशो की पुस्तकें 60 से अधिक विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध हैं| इसी प्रकार, वार्ता का वीडियो प्रारूप कई भाषाओं में उपशीर्षकों के साथ उपलब्ध हो सकता है|.सारांश में: लगभग सभी मूल वार्तायें अंग्रेजी ऑडियो पुस्तकों के रूप में उपलब्ध हैं, और अनेक पेपर बुक्स, ई पुस्तकों और अंग्रेजी वीडियो रिकॉर्डिंगस के रूप में भी उपलब्ध हैं|

अधिकांश शीर्षक विभिन्न प्रारूपों में विभिन्न वितरकों से ख़रीदे जा सकते हैं:

ओशो की वार्तायें हिंदी और अंग्रेजी ऑडियोपुस्तकों, अंग्रेजी वीडियोस,ईपुस्तकों,हिंदी और अंग्रेजी पुस्तकों के रूप में उपलब्ध हैं|

डाउनलोड योग्य वस्तुएं, जैसे कि ऑडियोपुस्तकें, संगीत और कुछ ईपुस्तकें खरीदकर सीधे शॉप से डिजिटल प्रारूप में डाउनलोड की जाती हैं; वीडियो रिकॉर्डिंग और कुछ ईपुस्तकों की खरीद के लिए आपको स्वचालित रूप से एक अलग वेबसाइट पर पुनः निर्देशित किया जाएगा; पेपर बुक्स, सीडीस और डीवीडीस के लिए आपको स्वचालित रूप से एक स्थानीय वितरक वेबसाइट पर पुनः निर्देशित किया जाएगा, जो की वस्तुरुप उत्पाद को आपके दिए हुए पते पर पहुँचायेगा|

शॉप में कुछ विशेष के लिए मैं कैसे खोज कर सकता हूँ?

सूची और खोज पृष्ठ का डिजाईन इस तरीके से किया गया है जोकि आपको अपनी मनपसंद विशिष्ट सामग्री को विशिष्ट स्वरूप में खोजने में सहायता करता है|

चयन के लिए ६ खोज मापदंड है:

“उत्पाद प्रकार चुनें” आपको मीडिया प्रारूप का चयन करने की अनुमति देता है (उदाहरण के लिए ईपुस्तक, ऑडियोपुस्तक);

"आप एक विषय का चयन कर सकते हैं” आपको 40 पूर्व निर्धारित विषयों की एक सूची में से चयन करने की अनुमति देता है जो विभिन्न वार्तायों के लिए प्रस्तावित वर्गीकरण के रूप में बनायीं गयी है;

“अन्य प्राथमिकताएँ” अन्य लोकप्रिय वर्गीकरण मापदंड की एक सूची प्रदान करता है (उदाहरण के लिए “हालिया विज्ञप्ति", “लोकप्रिय शीर्षक”)

"अपना खोज शब्द दर्ज करें" आपको मुक्त पाठ के रूप में अपनी पसंद के किसी भी खोज वाक्यांश को दर्ज करने की अनुमति देता है;

"में खोजिये" आपको खोजे जाने के लिए विशिष्ट क्षेत्रों का चयन करने की अनुमति देता है (उदाहरण के लिए  शीर्षक, उत्पाद विवरण), और

"क्रमबद्ध करें" आपको खोज परिणामों की छँटाई के लिए कसौटी तय करने की सुविधा देता है|

आप यहाँ अधिक विस्तृत विवरण प्राप्त कर सकते हैं ...   

ओशो वार्ता क्या है?

ओशो वार्ता एक ही वार्ता हैं और मूलतः दर्शकों को ओशो द्वारा दी गयी वार्तायों की एक व्यापक श्रृंखला का हिस्सा है|

ये मौलिक ऑडियो रिकॉर्डिंगस अंग्रेजी ऑडियो पुस्तकों के रूप में उपलब्ध हैं और बहुत से अंग्रेजी वीडियो रिकॉर्डिंग के रूप में भी उपलब्ध हैं| पूरी श्रृंखला को पुस्तकों और/या ईपुस्तकों के रूप में प्रकाशित किया गया है (हर वार्ता एक अध्याय के रूप में)| ताकि, आप ओशो वार्तायों का अनुभव विभिन्न प्रकार के प्रारूपों में आसानी से चुन सकते हैं|

ओशो ऑडियोपुस्तक क्या है?

ओशो ऑडियोपुस्तक मूलत: ओशो द्वारा श्रोताओंको को दिये हिंदी और अंग्रेजी प्रवचन की रिकॉर्डिंग है|

ओशो ऑडियोपुस्तकें हिंदी और अंग्रेजी में हैं और वह 'श्रवण की कला' को सीखने का अवसर प्रदान करती हैं; बजाय कि ज्ञान अर्जित करने के| उद्देश्य है कि स्वयम के शांतपूर्ण और तनावमुक्त जागरूक केन्द्र का अनुभव हो ओशो के बात करने का अनोखा तरीका, श्रोताओंको 'बिना प्रयास मौन' अनुभव करने का अवसर देता है, जोकि ध्यान का अर्क है|

मैं ऑडियो पुस्तकों को कैसे सुन सकता/सकती हूँ?

लगभग सभी वार्ताएं ओशो दुकान से mpएमपी३ प्रारूप में डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं; आप बस शॉप लैंडिंग पेज या आडियोपुस्तक पर किसी भी ऑडियोपुस्तक छवि पर क्लिक करें, जो आपको अंग्रेजी ऑडियो पुस्तकों की उस श्रृंखला के विस्तार पृष्ठ तक या एक अंग्रेजी व्यक्तिगत ऑडियो पुस्तक के विस्तार पृष्ठ तक ले जाएगा, आपने किस पर क्लिक किया है यह उस पर निर्भर करता है|

(यदि आपने छवि कीआइकन पर क्लिक किया है, तो आप इस उत्पाद का एक त्वरित पॉप अप देखेंगे जहां से आप इस ऑडियो पुस्तक को खरीद सकते हैं)

विस्तार पृष्ठ से आप ऑडियो पुस्तक का चयन कर सकते हैं और वह आपकी खरीददारी गाड़ी में रख दी जायेगी|

जब आप बाहर जाने के लिए तैयार हैं एवं भुगतान कर दिया है, आप अपने कंप्यूटर पर ऑडियो पुस्तक डाउनलोड कर सकते हैं|

यदि आप शॉप-  ओशो.कॉम/शॉप – में प्रवेश अपने मोबाइल उपकरण,अपने स्मार्ट फोन या टैबलेट से करते हैं, आप सिर्फ ऊपर लिखित प्रक्रिया का पालन करें और जब आप "अब डाउनलोड करें" पर क्लिक करेंगे, ओशो डाउनलोड प्रबंधक खुलेगा जहां आप लॉग इन कर अपनी अंग्रेजी ऑडियोपुस्तकों को सुरक्षित रख सकते हैं एवं अपनी सुविधानुसार उन्हें सुन सकते है|

क्या ओशो शॉप में सभी शीर्षक उपलब्ध हैं?

लगभग समस्त ओशो संबन्धित संग्रहीत सामग्री ओशो शॉप से आदेशित की जा सकती है; तथापि, "ओशो दर्शन" की मूल रिकॉर्डिंगस ओशो के अनुरोध पर हटा दी गयी हैं| प्रतिलिपियाँ अभी भी मौजूद हैं लेकिन वर्तमान में वितरण के लिए उपलब्ध नहीं हैं; उन्हें उपयुक्त प्रारूप मे पुनःप्रतिलेखित किया जा रहा है और भविष्य में डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएँगी|

क्या ओशो ने अपनी पुस्तकें स्वयं लिखीं है?

ओशो ने केवल बोला है|

प्रत्येक दर्ज वार्ता को फिर प्रतिलिखित किया गया और कई पुस्तकों के रूप में, कुछ ईपुस्तकों के रूप में भी उपलब्ध हैं|

क्या ध्यान संगीत के उत्पादों से ध्यान विधियां समझायी गयी हैं?

आप ओशो ध्यान के लिए संगीत खरीद सकते हैं जो पूर्ण ध्यान प्रक्रिया में आपका मार्गदर्शन करेगा;

विशिष्ट निर्देश ध्यान के विस्तार पन्नों पर पाये जा सकते हैं एवं उदाहरण के लिए ओशो.कॉम वेबसाइट में: 

www.osho .com/meditations/.

“हमें याद रखें” क्या है?

आपको कुछ वस्तुयों में रूचि हो जो आप कुछ समय पश्चात खरीदना चाहते हों तो ”हमें याद रखें” आपको उन वस्तुयों का ट्रैक रखने में सहायता करता है|

 कोई वस्तु जोड़ने के लिए, "खरीदें” बटन के दाईं ओर के चिन्ह पर क्लिक करें और हमें याद रखें में जोड़ें" का चुनाव करें|

आप पृष्ठ के दाईं ओर लिंक पर क्लिक करके आपकी “हमें याद रखें” सूची की अंतर्वस्तुयों को किसी भी समय देख सकते हैं| फिर आप पहले चयनित वस्तुयों को हटा सकते हैं, मात्रा में परिवर्तन कर सकते हैं इत्यादि| आप अपनी हमें याद रखें” सूची अपने मित्रों के साथ भी शेयर कर सकते हैं| 

क्यों मैं “हमें याद रखें” में कोई वस्तु नहीं जोड़ सकता हूँ?

 आपहमें याद रखें” में केवल उस वस्तु को जोड़ सकते हैं जो सीधे ओशो शॉप से बेची गयी है|

कुछ वस्तुएँ (जैसे पेपर बुक्स, कुछ ईपुस्तकें, वीडियो रिकॉर्डिंस) तीसरे पक्ष वितरकों के माध्यम से बेची जाती हैं और इस सूची में नहीं जोड़ी जा सकती|

खरीदारी संबंधी जानकारी

मैं शीर्षक कैसे खरीद सकता हूँ?

शीर्षक विभिन्न स्वरूपों में ख़रीदे जा सकते हैं:

ओशो की वार्ताएं अंग्रेजी ऑडियोपुस्तकों, अंग्रेजी वीडियोस, मुद्रित पुस्तकों और ई पुस्तकों के रूप में उपलब्ध हैं|

आप कई डिजिटल उत्पाद जैसे की अंग्रेजी ऑडियोपुस्तकें, संगीत, ध्यान विधियाँ और ईपुस्तक सीधे रूप में ओशो.कॉम/शॉप से खरीदकर डाउनलोड कर सकते हैं|

अन्य उत्पादों के लिए आपको स्वचालित रूप से भिन्न वितरक की तरफ पुनःनिर्देशित कर दिया जायेगा|

मैं डिजिटल प्रारूप में शीर्षक कैसे डाउनलोड कर सकता हूँ?

 पॉप अप प्राप्त करने के लिए मिनी व्यूह आइकन पर क्लिक करें या इस शीर्षक के लिए उत्पाद छवि पर क्लिक करें और आप आगे की जानकारी प्रदर्शित करने वाले पेज की तरफ बढ़ जाएँगे|

छवि के नीचे आपको दो लिंक मिलेंगी: “खरीदें" और "पेपैल के साथ एक क्लिक”

"खरीदें" पर क्लिक करने से शीर्षक आपकी खरीददारी गाड़ी में जुड जायेगा (अगला सवाल देखें)|

"पेपैल के साथ एक क्लिक" पर क्लिक करने से पेपैल विंडो खुलेगा जो आपको पेपैल खाते का विवरण दर्ज करने की सुविधा देगा; यह केवल एक बार करने की जरूरत है - निम्नलिखित खरीदी के लिए "पेपैल के साथ एक क्लिक" पर क्लिक करने का नतीजा तुरंत शीर्षक खरीदी के रूप में होगा| एक बार आपने खरीददारी गाड़ी या पेपैल के माध्यम से खरीदी पूरी कर ली आप शीर्षक तुरंत डाउनलोड करने कि स्तिथि में होगें|

कृपया ध्यान दें - पेपैल का विकल्प जल्द ही सक्षम कर दिया जायेगा!

खरीददारी गाड़ी क्या है?

प्रत्येक समय जब आप "खरीदें" पर क्लिक करते हैं, वह विशेष वस्तु आपकी खरीददारी गाड़ी में जुड जाती है; आप अपनी इच्छा के अनुसार ढेर सारी या कम वस्तुएँ अपनी खरीददारी गाड़ी में रख सकते हैं|

आप प्रत्येक पृष्ठ के ऊपर दायें तरफ खरीददारी गाड़ी चिन्ह पर क्लिक करके किसी भी समय अपनी खरीददारी गाड़ी की सामग्री देख सकते हैं| वहाँ आप फिर पहले से चयनित वस्तुयों को हटा या उनकी मात्रा आदि बदल सकते हैं|

एक बार जब आप चयन से संतुष्ट हैं आप चेकआऊट की तरफ बढ़ सकते हैं (बिल्कुल एक सुपरमार्केट की तरह), अपनी खरीदी वस्तुओं के लिए भुगतान करें और उन्हें डाउनलोड करें|

क्या मीडिया डाउनलोड करने के लिए मुझे खाता बनाने की जरूरत है?

हाँ, डाउनलोड सिर्फ ओशो शॉप खातों के माध्यम से ही संभव है| खाता बनाना एक सरल और आसान प्रक्रिया है|

नीचे देखें "मैं एक खाता कैसे बना सकता हूँ" क्रम दर क्रम निर्देश के लिए|

मैं ओशो शॉप से मीडिया को डाउनलोड करने के लिए खाता कैसे बना सकता हूँ?

ओशो शॉप खाता बनाने के लिए:

- पृष्ठ के बाईं ओर 'सहायता पन्ने' फलक में 'मेरा खाता' पर जाएँ|

- खाता बनाएँ पर क्लिक करें|

- अगले पृष्ठ पर, कृप्या आपका ईमेल पता दर्ज करें जो आपके खाते के रूप में काम करेगा|

यूजरनेम;

कृपया सुनिश्चित करें कि आप एक ऐसे ईमेल पते का उपयोग करें जो पहले से ही ओशो शॉप के साथ खाता बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया हो|

-अब अपना पहला और आखिरी नाम दर्ज करें| 

- अगर आप चाहें तो ओशो.कॉम/समाचार पत्र को साइन अप करना चुन सकते हैं.

- पासवर्ड तय करें और कृपया सुनिश्चित करें की वह सुरक्षित रूप से संचित है;

- खाता बनाने के लिए जमा करें पर क्लिक करें| 

-इसके पश्चात् आप अपना बिलिंग एड्रेस टेक्स उद्देश्यों हेतु , और डिलिवरी एड्रेस, यदि आप भौतिक मीडिया (उदाहरण के लिए पुस्तकें, सीडीज) आर्डर कर रहे हैं तो दर्ज कर सकते हैं; हालांकि ये डाउनलोड करने के लिए आवश्यक नहीं हैं |

मैं अपना पासवर्ड भूल गया - हूँ मैं क्या करूँ?

यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं,....

- “मेरा खाता" पर जायें और ........ पर क्लिक करें|

- ईमेल पते और पासवर्ड “लॉगिन" फील्ड्ज़ के नीचे आपको एक लिंक मिलेगा “क्या आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं?” 

- इस लिंक पर क्लिक करें और कृप्या अगले पृष्ठ में अपना ईमेल पता दर्ज करें, फिर आपको अपने पासवर्ड को रीसेट करने के लिए एक लिंक प्राप्त होगा| जो आपको आपके ईमेल खाते पर आगे के निर्देशों के साथ भेज दिया जायेगा|-.

मैं अपना ईमेल पता भूल गया - मैं क्या करूँ?

यदि आपको शॉप खाता बनाने के लिए उपयोग किया गया ईमेल पता याद नहीं है, तो आपके खाते का पासवर्ड पुनःप्राप्त करना संभव नहीं होगा|

कृप्या उस ईमेल पते का उपयोग करें जो आपके पास है और एक नया खाता बनाएँ|

क्या मैं ओशो दुकान से पेपर बुक्स आदेशित कर सकता हू?

वास्तविक मीडिया (पेपर बुक्स, सीडीस और डीवीडिस) खरीदी के लिए आपको स्वचालित रूप से एक स्थानीय वितरक की वेबसाइट पर पुनःनिर्देशित किया जाएगा जो आपके पते पर वास्तविक उत्पाद पहुँचायेगा|

यदि आप दक्षिण एशिया में हैं, तो आप सीधे ओशो इंटरनेशनल मेडिटेशन रिजॉर्ट के वितरण विभाग से शीर्षक ऑर्डर कर सकते हैं|

अपना ऑर्डर प्राप्त करने में कितना समय लगता है?

डिजिटल मीडिया (उदाहरण के लिए, ऑडियोपुस्तकें, संगीत) आपकी खरीद के समापन पर तुरंत डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाता है|

वास्तविक मीडिया वस्तुएँ स्वतंत्र वितरकों द्वारा भेजी जाती हैं; जबकि वितरण समय बहुत ही उचित होना चाहिए, हमारा इस पर अधिक नियंत्रण नहीं है कृपया इस मामले के संबंध में अपने चुने हुए वितरक के साथ परामर्श करें|

    क्या मैं अपने ऑर्डर को ट्रैक कर सकता हूँ?

    जब आप एक वास्तविक वस्तु (उदाहरण के लिए, पेपर बुक सीडी/डीवीडी) के लिए हमारे वितरकों में से एक के पास आर्डर देते है इसे कूरियर या डाक द्वारा आप को भेज दिया जाएगा; सौदे के हिस्से के रूप में, एक शिपमेंट ट्रैकिंग नंबर प्रदान किया जाएगा| आप इस ट्रैकिंग नंबर का उपयोग कूरियर की वेबसाइट पर या फोन हॉटलाइन के माध्यम से अपने ऑर्डर की स्थिति जानने के लिए कर सकते हैं|

    ऑडियो पुस्तकों के बारे में

    ओशो ऑडियोपुस्तक क्या है?

    ओशो ऑडियोपुस्तक मूलत: ओशो द्वारा श्रोताओंको को दिये हिंदी और अंग्रेजी प्रवचन की रिकॉर्डिंग है|

    ओशो ऑडियोपुस्तकें हिंदी और अंग्रेजी में हैं और वह 'श्रवण की कला' को सीखने का अवसर प्रदान करती हैं; बजाय कि ज्ञान अर्जित करने के| उद्देश्य है कि स्वयम के शांतपूर्ण और तनावमुक्त जागरूक केन्द्र का अनुभव हो ओशो के बात करने का अनोखा तरीका, श्रोताओंको 'बिना प्रयास मौन' अनुभव करने का अवसर देता है, जोकि ध्यान का अर्क है|

    क्या मैं ओशो को सुन सकता हूँ?

     हां, ओशो द्वारा दिये गये लगभग सभी वार्तायें अंग्रेजी व्यक्तिगत ऑडियोपुस्तकों के रूप में, वर्तायों की श्रृंखला में वर्गीकृत, ओशो शॉप से एमपी३ के प्रारूप में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं|

    ई पुस्तक या पुस्तक का ऑडियो पुस्तक संस्करण कैसे खोजें?

    ओशो द्वारा बोले गए शब्द आम तौर पर विभिन्न प्रारूपों में उपलब्ध हैं|

    कृपया, जिस वस्तु में आप रुचि रखते हैं, उस के सूची प्रविष्टि या विस्तार पृष्ठ पर एक नजर मारें| छवि के ऊपर यह कहा होगा “ऑडियोपुस्तक रूप में भी उपलब्ध|”

    एक पुस्तक या ईपुस्तक में दर्शकों को दी गयी सम्पूर्ण प्रवचन श्रृंखला सम्मलित है और एमपी३ प्रारूप में “वर्तायों कि श्रृंखला” के रूप में उपलब्ध है| वैयक्तिक अध्याय वैयक्तिक ऑडियोपुस्तक अनुभाग में डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं|

    ईपुस्तकों संबंध में

    ई पुस्तक क्या है?

    ई पुस्तक (इलेक्ट्रॉनिक पुस्तक का संक्षिप्त रूप है, जोकि डिजिटल पुस्तक के रूप में भी जाना जाता है) एक सम्पूर्ण-पुस्तक का डिजिटल स्वरूप में प्रकाशन है जो पाठ, छवियों, या दोनों युक्त है|

    ई-बुक्स पाठकों के लिए कंप्यूटर्स या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे -स्मार्ट फोन या ई-बुक रीडर्स पर पढने हेतु प्रस्तुत एवं प्रकाशित किये जाते हैं।

    किन प्रारूपों में ईपुस्तकें उपलब्ध हैं?

     अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल पब्लिशिंग फोरम द्वारा बनाया गया ईपीयूबी प्रारूप ईपुस्तकों के लिए एक खुला स्तर है|

    ईपीयूबी फाइलें विविध प्रकार के रीडर्स उपकरणों पर पढ़ीं जा सकती हैं, जैसे - अमेजॉन किंडल, बार्न्स और नोबल नुक इत्यादि| ये आईओएस या एंड्रोइड संचालित स्मार्ट फोन , टेबलेट तथा विंडोज या यूनिक्स चलित पीसी पर भी अच्छी तरह से पढ़ी जा सकती है|

    कौन सा सॉफ्टवेयर ई पुस्तकें डाउनलोड करने और पढ़ने के लिए आवश्यक है?

    वेब-ब्राउज़र  पर विभिन्न रीडर अप्लीकेशंस उपलब्ध हैं जो कि खरीदी गयी ईपुस्तक डाउनलोड करने के लिए इस्तेमाल किये जा सकते है|

    यह आपके कंप्यूटर प्लेटफार्म पर निर्भर करता है कि नीचे दिए गए सॉफ्टवेयरों में से कौन सा उपयोग करे:

    - आईपुस्तकें एपल आईफोन, और मकस के साथ जुडी हैं; - 

    - एंड्रॉयड के लिए अलकिदो; - 

    - विंडोज फोन के लिए विंडोज रीडर; 

    - कैलिबर एक बहुत लोकप्रिय ओपन सोर्स रीडर है जो विंडोज, मकस और यूनिक्स के लिए उपलब्ध है|

    मोबीपाकेट, ब्लैकबेरी, सिम्बियन और पाम सहित लगभग हर स्मार्टफोन पर चलता है|

    - वैकल्पिक रूप से, आप फ़ायरफ़ॉक्स वेब ब्राउज़र के लिए ईपीयूबी रीडर ऐड आन या क्रोम ब्राउज़र के लिए मैजिकस्क्रोल स्थापित कर सकते हैं; ये आपको अपने ब्राउज़र के माध्यम से सीधे ईपुस्तकें पढ़ने की सुविधा देगा, बजाय अतिरिक्त सॉफ्टवेयर डाउनलोड और स्थापित करने के|-

    - ब्लूफायररीडर आपकी ईपुस्तकों को डाउनलोड और प्रदशि॔त करने के लिए एक अन्य सुझावित सॉफ्टवेयर है; ओशो.कॉम शॉप ईपुस्तकें बीएफआर का प्रयोग करती हैं|

    कैसे मैं अपने कंप्यूटर से अपने रीडर पर ई पुस्तकें और अन्य फ़ाइलें स्थानांतरित कर सकता हूं?

     आप ई पुस्तकें डाउनलोड करने और पढ़ने के लिए जो सॉफ्टवेयर उपयोग करते है वह आपके रीडर उपकरण के साथ भी तालमेल करेगा (उदाहरण के तौर पर किंडल, नुक, और स्मार्टफोन)| यह प्रक्रिया सुनिशचित करेगी कि आपकी डाउनलोड की गयी ईपुस्तकें आपके उपकरण पर पढ़ने के लिए उपलब्ध हों|

      क्या आपकी ईपुस्तकों का डीआरऍम सुरक्षित हैं?

      हाँ, हम एडोब डिजिटल अधिकार प्रबंधन प्रणाली का उपयोग करते है|

      कैसे मैं एक एडोब ईपब डीआरएम ईपुस्तक पढ़ सकता हूँ?

      • एडोब ईपब डीआरएम ईपुस्तक पढ़ने के लिए, इन कदमों का अनुसरण करें:

      पीसी/मैक उपयोगकर्तायो:  

      •   http://www.adobe.com/in/products/digital-editions/download.html से एडोब डिजिटल संस्करण डाउनलोड करें|

      स्मार्टफ़ोन/टैब्लेट उपयोगकर्तायो:

      • बाजार से एपीपी मुक्त ब्लुफायर रीडर डाउनलोड करें|

      • एप्पल आयओस के लिए बीएफआर डाउनलोड करें|

      • एंड्रॉयड के लिए बीएफआर डाउनलोड करें|

      • एपीपी पर लॉगइन करने के लिए आपको एक एडोब आयडी की आवश्यकता होगी| एडोब आयडी https://www.adobe.com/account/sign-in.adobedotcom.html  से उत्पन्न की जा सकती है|

      • एक बार एपीपी रीडिंग उपकरण पर स्थापित हो जाये, एपीपी खोलें और एडोब आयडी के द्वारा लॉगिन करें|

      • यदि आपने आईपैड/एंड्रॉयड का उपयोग कर उत्पाद डाउनलोड किया है, मात्र “डाउनलोड योग्य वस्तुएँ” के अनुभाग में ई पुस्तक के शीर्षक पर क्लिक करें और संदर्भ मेनू में “ब्लुफायर रीडर” के साथ इसे खोलने के लिए चुनें|

      पुस्तकों के संबंध में

      क्या ओशो ने अपनी पुस्तकें स्वयं लिखीं है?

      • ओशो ने केवल बोला है|

      • प्रत्येक दर्ज वार्ता को फिर प्रतिलिखित किया गया और कई पुस्तकों के रूप में, कुछ ईपुस्तकों के रूप में भी उपलब्ध हैं|

      क्या मैं ओशो शॉप से पेपर बुक्स आदेशित कर सकता हूँ?

      • वास्तविक मीडिया (पेपर बुक्स, सीडीस और डीवीडिस) खरीदी के लिए आपको स्वचालित रूप से एक स्थानीय वितरक की वेबसाइट पर पुनः निर्देशित किया जाएगा जो आपके पते पर वास्तविक उत्पाद पहुँचायेगा| यदि आप दक्षिण एशिया में हैं, तो आप सीधे ओशो इंटरनेशनल मेडिटेशन रिजॉर्ट के वितरण विभाग से शीर्षक ऑर्डर कर सकते हैं|

      संगीत और ध्यान

      कौन सा संगीत खरीदा जा सकता है?

      • ओशो शॉप ओशो ध्यान विधियों के लिए संगीत और अन्य संगीत दोनों उपलब्ध कराती है|

        • दोनों को शॉप से खरीदा और डाउनलोड किया जा सकता है|

        • संगीत AAC, M4A और WMA प्रारूपों में उपलब्ध है|

        क्या ध्यान शीर्षकों के लिए संगीत में ध्यान विधियों को समझाया जाता है?

        •  आप ओशो ध्यान के लिए संगीत खरीद सकते हैं जो पूर्ण ध्यान प्रक्रिया में आपका मार्गदर्शन करेगा;

        • विशिष्ट निर्देशों के लिए उस ध्यान के विस्तार पन्नों पर जा सकते है उदाहरणार्थ ओशो.कॉम वेबसाइट:पर www.osho.com/meditations/|

        मोबाइल Apps के संबंध में।

        मोबाइल ऐप्प क्या है ?

        • स्मार्टफोन, टेबलेट कंप्यूटर और अन्य मोबाइल उपकरणों पर चलाने के लिए बनाए गए सोफ्टवेयर को मोबाइल ऐप्प कहा जाता है| ये साधारणतः एप्पल ऐप्प स्टोर, गूगल प्ले, विंडोज फोन स्टोर और ब्लैकबेरी ऐप्प वर्ल्ड जैसे :- मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के निर्माताओं एवं संचालकों के ऑनलाइन स्टोर पर पाये जाते हैं|


        मोबाइल ऐप्प के रूप में क्या उपलब्ध हैं?

        • मोबाइल ऐप्प के रूप जो एप्लिकेशन उपलब्ध हैं ; उनका पता यहाँ ओशो.कॉम/शॉप में लगाएं|

        वर्तमान में मोबाइल ऐप्प आइट्यून्स, एंड्रोइड तथा गूगल प्ले पर उपलब्ध हैं| एक बार आप अपने पसन्दीदा एप्लिकेशन का चयन करेंगे ; तो डाउनलोड हेतु आप उचित वेबसाइट पर पहुंच जायेंगे|

        गिफ्टस् के संबंध में

        उपहार वाउचर क्या है?

        • आप अपने दोस्तों को उपहार भेजने के लिए ओशो.कॉम दुकान में से एक उपहार वाउचर खरीद सकते हैं|

        • उपहार वाउचर विभिन्न रकमों में उपलब्ध हैं और ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है.| एक बार आपने उपहार वाउचर ख़रीदा, उसे आप अपने दोस्तों या परिवार को ईमेल द्वारा भेज सकते हैं|

        • कैसे खरीदें, भेजें और उपहार वाउचर कों कैसे भुना सकते हैं ,उसके लिए नीचे देखें|

        कैसे मैं उपहार वाउचर खरीद सकता हूँ?

        • "शेयर उपहार वाउचर" लिंक पर क्लिक करें - जो प्रत्येक पृष्ठ के दाहिनी ओर समर्थन पन्नों में पाया जा सकता है|

        • आप विभिन्न राशियों के गिफ्ट वाउचर, जोकि $$ 1.99 से 100 तक हैं कि एक सूची देखेंगे; आप जितना खर्च करना चाहते हैं उस राशि का उपहार वाउचर चुनें और उस उत्पाद के विस्तार पृष्ठ पर जाने के लिए उत्पाद की छवि पर क्लिक करें| आप ओशो.कॉम शॉप में किसी भी अन्य उत्पादों की तरह उपहार वाउचर खरीद सकते हैं|

        कैसे मैं दोस्त को सीधे उपहार वाउचर भेजूं?

        • जब एक उपहार वाउचर खरीदें, तो वस्तु के विस्तार पृष्ठ पर छवि के नीचे बॉक्स को टिक करें; फिर आप अपने मित्र का विवरण दे सकतें हैं और छोटा सा संदेश या सुझाव दे सकतें हैं कि उपहार में दी राशि को कैसे खर्च करें| फिर आपके मित्र को एक ईमेल प्राप्त होगा जिसमें उपहार वाउचर को कैसे भुनाएँ का पुरा विवरण दिया होगा| 

        कैसे मैं उपहार वाउचर भुना सकता हूँ?

        • यदि आप एक दोस्त से उपहार कार्ड प्राप्त करते हैं, आप ओशो.कॉम शॉप ब्राउज़ कर सकते हैं, आप किसी भी वस्तु को चुन सकते हैं जो कि आप प्राप्त करना चाहते हैं;

        • अपनी पसंद बनाने के बाद, आप प्रत्येक दुकान पृष्ठ के दाएँ शीर्ष के खरीददारी प्रतीक पर क्लिक करें और चेकआउट के लिए आगे बढ़ें| अपने उपहार कार्ड पर उलेखित कोड दर्ज करें जहा उपहार वाउचर कों भुनाने का विकल्प होगा|

        •   कुल राशि के भुगतान में से वाउचर की राशि काट ली जायेगी|.

        तकनीकी / व्यवहारिक

        कौन सा सॉफ्टवेयर ऑडियो या वीडियो डाउनलोड करने के लिए जरुरी है?

        • किसी विशेष सॉफ्टवेयर की आवश्यकता नहीं है; आपका सामान्य वेब ब्राउज़र आपके कंप्यूटर, टैबलेट, या फोन के लिए मीडिया फ़ाइल डाउनलोड करेगा|

        कौन से फ़ाइल स्वरूपों में ऑडियो उपलब्ध है?

        • ओशो वार्तायें एमपी३ प्रारूप में डाउनलोड की जा सकती हैं| 

        • ऍमपी३ सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल ऑडियो फ़ाइल स्वरूप है, और सभी आधुनिक स्मार्टफोन, टैब्लेट, और कंप्यूटर पर इस्तेमाल किया जा सकता है|

        •  संगीत और ध्यान फ़ाइलों के लिए संगीत AAC, M4A और WMA में भी उपलब्ध हैं|

        • (उन्नत ऑडियो कोडिंग (AAC) एक माणकीकृत फ़ाइल प्रारूप है जो आम तौर पर समान दरों पर एमपी३ से बेहतर ध्वनि की गुणवत्ता देता है| AAC यूट्युब, कई स्मार्टफोनस और टेबलेटस के लिए भी डिफ़ॉल्ट या माणक ऑडियो प्रारूप है|)

        •  M4A का मतलब एमपीईजी 4 ऑडियो है और ऑडियो फाइलों का प्रतिनिधित्व करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक फाइलनेम एक्सटेंसन है|

        WMA - विंडोज मीडिया ऑडियो - माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित और विंडोज मीडिया प्लेयर द्वारा प्रयोग किया जाता ऑडियो डेटा संकुचन तकनीक है|

        ऑडियो या वीडियो चलाने के लिए कौन से सॉफ्टवेयर की जरूरत है?

        • किसी विशेष सॉफ्टवेयर की आवश्यकता नहीं है; किसी भी माणक मीडिया प्लेयर(उदाहरण के लिए विंडोज मीडिया प्लेयर या वीएलसी प्लेयर) आपकी डाउनलोड की गयी ऑडियो और वीडियो फ़ाइलों को चलाने के लिए पर्याप्त होगा|

        क्या मैं अपने मोबाइल के लिए मीडिया डाउनलोड कर सकता हूँ?

        • आप आसानी से अपने मोबाइल फोन के ब्राउज़र से ओशो शॉप पर जाकर अपने मोबाइल के लिए ऑडियो या वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं|

        • यदि आप ने पहले से अपने कंप्यूटर पर मीडिया फाइल डाउनलोड किया है तो यह आम तौर पर यूसबी के माध्यम से आपके फोन पर हस्तांतरित की जा सकती है| अधिकांश मामलों में आपका फोन आपके कंप्यूटर द्वारा मीडिया डीवाईस के रूप में पहचान लिया जायेगा; कुछ मामलों में अतिरिक्त सॉफ्टवेर की जरुरत हो सकती है (उदारहण के लिए एप्पल कंप्यूटर से एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर फाइल हस्तांतरण के लिए एंड्रॉयड फाइल ट्रान्सफर फॉर मकिन्तोश की जरुरत पड़ती है)| 

        यूट्यूब रेंटल क्या है?

        • यूट्यूब रेंटल यू ट्यूब पर पे पर व्यूह वीडियो रेंटल सिस्टम है|

        • वीडियो ऑनलाइन प्रदर्शित किया जाएगा, आप अपने उपकरण पर वीडियो डाउनलोड नहीं कर सकते. किराए पर ली गयी फाइलें यूट्यूब वेबसाइट के माध्यम से एक निर्दिष्ट समय अवधि के लिए ही सुगम होंगे|

        क्या यूट्यूब रेंटल मेरे देश में उपलब्ध है?

        • यूट्यूब अधिकांश देशों में विस्तृत रूप से उपलब्ध है लेकिन कुछ देशों में प्रतिबंधित या अनुपलब्ध हो सकता है|

        • वर्तमान में यूट्यूब रेंटलस केवल निम्नलिखित देशों के लिए उपलब्ध हैं:

        • AU - ऑस्ट्रेलिया
        CA - कनाडा
        ES - स्पेन
        GB - यूनाइटेड किंगडम
        JP - जापान
        KR - कोरिया
        RO - रूस
        यूएस – यूनाईटेड स्टेटस ऑफ अमेरिका